महरौनी: ग्राम कुम्हेड़ी स्थित अंजनी धाम पर आयोजित मेले का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अगाध श्रद्धा भाव से किया गया समापन
ग्राम कुम्हेडी स्थित अंजलि धाम पर प्रशासन की निगरानी में बीते 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक के लिए भव्य मेले का आयोजन किया गया। जिसके संबंध में बुधवार को अंजनी धाम सेवा समिति के पदाधिकारी दिनेश प्रसाद विदुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मेले में लगभग 5 लाख लोग सम्मिलित हुए। वहीं बुधवार शाम के समय वैदिक मंत्रोचार के साथ मेले का समापन किया गया है।