भादरा: विदेश से संचालित रंगदारी सिंडिकेट का भंडाफोड़, गैंग का मददगार किया गया गिरफ्तार
गोगामेड़ी पुलिस ने विदेश से संचालित रंगदारी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए गैंग के मददगार चन्दनमल उर्फ चानण जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी फिरौती की रकम का प्रबंधन, फरार बदमाशों को शरण और लॉजिस्टिक्स संभालता था। मामले में अब तक 16 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने हथियार, कारतूस व वाहन भी जब्त किए हैं।