मधवापुर: मुखियापट्टी पंचायत भवन परिसर में नया पंचायत सरकार भवन निर्माण कराने को लेकर ग्रामीणों की बैठक में कई प्रस्ताव हुए पारित
मधवापुर प्रखंड के मुखियापट्टी पंचायत भवन परिसर में नया पंचायत सरकार भवन निर्माण कराने को लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. जिसमें वर्तमान में जहां पंचायत भवन निर्मित है उसी जगह के आस-पास ही नया पंचायत सरकार भवन निर्माण कराने समेत कई प्रस्ताव पारित किये गए। साथ ही अन्यत्र जगहों की भूमि चिन्हित करने पर आपत्ति भी जताई गई।