मधवापुर: मधवापुर आईटी भवन में सीआई एवं पूर्व सीओ से कार्यों की जानकारी लेते नए सीओ निलेश कुमार
दाखिल खारिज और जमीन से संबंधित विवादों की फाइलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार शुरू किये जाने की बात मधवापुर में सीओ नीलेश कुमार ने कही। वे आईटी भवन के राजस्व प्रकोष्ठ में अंचलकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। नव नियुक्त सीओ ने राजस्व कर्मियों और तकनीकी सहायकों से इन दोनों कार्यों के विषय में अनेक विंदुओं पर पूछताछ की।