गिरियक: गिरियक में ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Giriak, Nalanda | May 25, 2026 नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के पास सोमवार सुबह करीब 5:45 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय प्रमिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं,तभी हादसा हुआ। सूचना मिलते ही गिरियक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से आक्रोशित