धनौरा: गाजियाबाद में चिराग त्यागी हत्याकांड पर गरजे के.सी. त्यागी, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर होगा बड़ा आंदोलन
गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड और मुख्य आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के मामले पर भी के.सी. त्यागी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि समाज में भय और अपराध का माहौल समाप्त होना चाहिए। उनका कहना था कि अपराध में शामिल और संगठित गिरोहों से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि कानून का राज कायम रह सके।