देवबंद: नानौता में उधार के पैसे मांगने पर कोल्ड ड्रिंक व्यापारी ने युवक पर तलवार से किया हमला, पुलिस जांच जारी
नानौता के देवबंद रोड पर उधार के पैसे मांगने को लेकर विवाद में एक व्यापारी पर तलवार से हमला कर दिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि खुडाना निवासी कोल्ड ड्रिंक व्यापारी राजकुमार पुत्र रणधीर ने रुपये मांगने पर उस पर तलवार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा है।