इंदौर: जूनि इंदौर में गुंडे का आतंक, रहवासी पलायन को मजबूर, अवैध वसूली और रास्ते पर कब्जे से बेखौफ
Indore, Indore | Apr 27, 2026 स्थानीय रहवासियों के मुताबिक लखन भीलवारे उर्फ लक्की लंगड़ा का इलाके में इतना आतंक है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डरते हैं। जब भी कोई रहवासी घर से बाहर निकलता है, तो आरोपी उसे सरेराह रोककर गालियां देता है। इतना ही नहीं, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देना और अवैध वसूली करना उसकी रोज की आदत बन चुकी है। बदमाश की इस गुंडागर्दी ने आम जनता के साथ-स