खाजूवाला: मार्च क्लोजिंग के कारण खाजूवाला कृषि मंडी तीन दिन रहेगी बंद
मार्च क्लोजिंग के चलते खाजूवाला कृषि उपज मंडी भी 29 से 31 मार्च तक बंद रहेगी। खाद्य व्यापार संघ द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन तीन दिनों में मंडी में जिंसों की बोली नहीं लगेगी। मंडी में कारोबार पूरी से स्थगित रहेगा। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इन दिनों किसान अपनी फसल कृषि उपज मंडी में ना लेकर आए। 1 अप्रैल के बाद पुनः कार्य शुरू किया जाएगा।