दमयंती नगर: सोमवती अमावस्या पर बांदकपुर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 50 कैमरो से निगरानी
दमोह पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या पर बांदकपुर स्थित श्री जागेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और शाम तक 50 हजार से अधिक भक्तों ने भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया तथा 50 सीसीटीवी कैमरों और भारी पुलिस बल की निगरानी में आयोजन हो रहा है।