Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
No video available

संगरिया: " कोविड 19 जागरूकता अभियान " - संगरिया पुलिस संगरिया पुलिस द्वारा जागरूकता के उद्देश्य से जनहित में जारी

Sangaria, Hanumangarh | Jul 8, 2020

MORE NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद संगरिया ने बाँधे परिंडे, दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
संगरिया की आवाज़। 
संगरिया, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा संगरिया द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परिषद सदस्यों ने अभिनव पार्क एवं अभिनव वन में पक्षियों के लिए परिंडे बाँधकर जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम के तहत अभिनव पार्क में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचत, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
शाखा सचिव राजेन्द्र सैन एवं शाखा संयोजक (पर्यावरण) अविनाश बंसल ने बताया कि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिषद द्वारा विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाए गए हैं। परिषद सदस्यों ने इन परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने एवं उनकी देखरेख का दायित्व भी अपने स्तर पर लेने का संकल्प लिया।
शाखा अध्यक्ष धर्मेन्द्र अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि हम प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण अपनाने तथा पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
परिषद के प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय जिन्दल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। 
इस अवसर पर प्रांतीय प्रभारी अरुण अरोड़ा, संरक्षक रामलाल बिस्सू, कोषाध्यक्ष कुलविंद्र सिंह, राहुल गुलाटी, पूर्व पार्षद स्वर्ण संगर, हरीश शर्मा, मनोज कत्याल, सोम सैन,सुनील सारस्वत, बॉबी बंसल, एडवोकेट महेन्द्र सोनी,डॉ. भूपेन्द्र भोबिया, भूषण शर्मा सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद द्वारा किए गए इस प्रयास की उपस्थित नागरिकों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
संगरिया की आवाज़ 
Sangaria Matdaan Maha Abhiyaan

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद संगरिया ने बाँधे परिंडे, दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प संगरिया की आवाज़। संगरिया, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा संगरिया द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परिषद सदस्यों ने अभिनव पार्क एवं अभिनव वन में पक्षियों के लिए परिंडे बाँधकर जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के तहत अभिनव पार्क में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचत, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। शाखा सचिव राजेन्द्र सैन एवं शाखा संयोजक (पर्यावरण) अविनाश बंसल ने बताया कि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिषद द्वारा विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाए गए हैं। परिषद सदस्यों ने इन परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने एवं उनकी देखरेख का दायित्व भी अपने स्तर पर लेने का संकल्प लिया। शाखा अध्यक्ष धर्मेन्द्र अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि हम प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण अपनाने तथा पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। परिषद के प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय जिन्दल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। इस अवसर पर प्रांतीय प्रभारी अरुण अरोड़ा, संरक्षक रामलाल बिस्सू, कोषाध्यक्ष कुलविंद्र सिंह, राहुल गुलाटी, पूर्व पार्षद स्वर्ण संगर, हरीश शर्मा, मनोज कत्याल, सोम सैन,सुनील सारस्वत, बॉबी बंसल, एडवोकेट महेन्द्र सोनी,डॉ. भूपेन्द्र भोबिया, भूषण शर्मा सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद द्वारा किए गए इस प्रयास की उपस्थित नागरिकों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। संगरिया की आवाज़ Sangaria Matdaan Maha Abhiyaan

Sangaria, Hanumangarh | Jun 5, 2026

आज संगरिया में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक , एसडीएम कार्यालय पर होगा विरोध प्रदर्शन
संगरिया, बढ़ती महंगाई, खाद-बीज की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं तथा किसानों और आमजन के विभिन्न मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस द्वारा संगरिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन प्रातः 12:30 बजे पंचायत धर्मशाला, संगरिया में हो रहा है
जारी सूचना के अनुसार बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक के दौरान किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और आमजन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी तथा सुझाव लिए जाएंगे।
बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अभिमन्यु पूनिया के भी उपस्थित रहने की सूचना दी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी, हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
मुख्य मुद्दे:
बढ़ती महंगाई
खाद एवं बीज की उपलब्धता
किसानों की समस्याएं
जनहित से जुड़े विभिन्न विषय
एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन एवं ज्ञापन
#संगरिया_की_आवाज़ #Sangaria #Congress #Hanumangarh #AbhimanyuPoonia #Farmers #Protest #SDMOffice #RajasthanPolitics

आज संगरिया में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक , एसडीएम कार्यालय पर होगा विरोध प्रदर्शन संगरिया, बढ़ती महंगाई, खाद-बीज की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं तथा किसानों और आमजन के विभिन्न मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस द्वारा संगरिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन प्रातः 12:30 बजे पंचायत धर्मशाला, संगरिया में हो रहा है जारी सूचना के अनुसार बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक के दौरान किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और आमजन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी तथा सुझाव लिए जाएंगे। बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अभिमन्यु पूनिया के भी उपस्थित रहने की सूचना दी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी, हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। मुख्य मुद्दे: बढ़ती महंगाई खाद एवं बीज की उपलब्धता किसानों की समस्याएं जनहित से जुड़े विभिन्न विषय एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन एवं ज्ञापन #संगरिया_की_आवाज़ #Sangaria #Congress #Hanumangarh #AbhimanyuPoonia #Farmers #Protest #SDMOffice #RajasthanPolitics

Sangaria, Hanumangarh | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उपखण्ड अधिकारी श्रीमान Jai Kaushik का उद्बोधन

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उपखण्ड अधिकारी श्रीमान Jai Kaushik का उद्बोधन

Sangaria, Hanumangarh | Jun 5, 2026

🎓 पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुखजिंदर सिंह मान ने बढ़ाया क्षेत्र का मान 🎓
संगरिया की आवाज़ 
शिक्षा के क्षेत्र में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए क्षेत्र के गांव लंबी ढाब निवासी सुखजिंदर सिंह मान पुत्र श्री हरबंश सिंह ने टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर से शिक्षा संकाय में पीएचडी (Doctor of Philosophy) की उपाधि प्राप्त की है।
वर्तमान में ग्रामोत्थान विद्यापीठ शिक्षा महाविद्यालय, संगरिया में व्याख्याता के रूप में कार्यरत सुखजिंदर सिंह मान ने डॉ. वंदना दुआ के मार्गदर्शन में “उच्च माध्यमिक विद्यालयी शिक्षकों की व्यावसायिक प्रतिबद्धता, समायोजन स्तर एवं शिक्षण प्रभावशीलता का अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
यह उपलब्धि न केवल उनके अथक परिश्रम, समर्पण एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। शिक्षा जगत में उनके इस योगदान से आने वाले शोधार्थियों और विद्यार्थियों को नई प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर ग्रामोत्थान विद्यापीठ शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सहारण सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने सुखजिंदर सिंह मान का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
🌹 संगरिया की आवाज़ परिवार की ओर से भी डॉ. सुखजिंदर सिंह मान को पीएचडी उपाधि प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी यह सफलता शिक्षा जगत में नए आयाम स्थापित करे। 🌹
संगरिया की आवाज़। 
Gramotthan Vidyapeeth,Sangaria 
Krishi Vigyan Kendra, Sangaria- Distt.-Hanumangarh 
SKM Public School,Sangaria 
G.V. Home Science Women College, Sangaria 
#PhD #DrSukhjinderSinghMaan #Education #Research #Sangaria #LambiDhaba #SangariaKiAwaaz #Achievement #ProudMoment #SriGanganagar #HigherEducation

🎓 पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुखजिंदर सिंह मान ने बढ़ाया क्षेत्र का मान 🎓 संगरिया की आवाज़ शिक्षा के क्षेत्र में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए क्षेत्र के गांव लंबी ढाब निवासी सुखजिंदर सिंह मान पुत्र श्री हरबंश सिंह ने टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर से शिक्षा संकाय में पीएचडी (Doctor of Philosophy) की उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में ग्रामोत्थान विद्यापीठ शिक्षा महाविद्यालय, संगरिया में व्याख्याता के रूप में कार्यरत सुखजिंदर सिंह मान ने डॉ. वंदना दुआ के मार्गदर्शन में “उच्च माध्यमिक विद्यालयी शिक्षकों की व्यावसायिक प्रतिबद्धता, समायोजन स्तर एवं शिक्षण प्रभावशीलता का अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह उपलब्धि न केवल उनके अथक परिश्रम, समर्पण एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। शिक्षा जगत में उनके इस योगदान से आने वाले शोधार्थियों और विद्यार्थियों को नई प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर ग्रामोत्थान विद्यापीठ शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सहारण सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने सुखजिंदर सिंह मान का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 🌹 संगरिया की आवाज़ परिवार की ओर से भी डॉ. सुखजिंदर सिंह मान को पीएचडी उपाधि प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी यह सफलता शिक्षा जगत में नए आयाम स्थापित करे। 🌹 संगरिया की आवाज़। Gramotthan Vidyapeeth,Sangaria Krishi Vigyan Kendra, Sangaria- Distt.-Hanumangarh SKM Public School,Sangaria G.V. Home Science Women College, Sangaria #PhD #DrSukhjinderSinghMaan #Education #Research #Sangaria #LambiDhaba #SangariaKiAwaaz #Achievement #ProudMoment #SriGanganagar #HigherEducation

Sangaria, Hanumangarh | Jun 5, 2026

#संगरिया उपखंड कार्यालय में आज लगाई ठण्डे शरबत की छविल

#संगरिया उपखंड कार्यालय में आज लगाई ठण्डे शरबत की छविल

Sangaria, Hanumangarh | Jun 5, 2026