सीतापुर: नगर में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, पुलिस से हाथापाई का वीडियो वायरल
सीतापुर नगर के कोतवाली क्षेत्र के रम्पा टॉकीज के पास सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन के द्वारा अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है इसी दौरान कुछ लोगों ने प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध किया और जमकर गाली गलौज किया पुलिस के द्वारा रोके जाने पर पुलिस से लोगों के द्वारा हाथापाई की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।