मरवाही: जीपीएम में कुपोषण मुक्त जिले के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर विशेष ध्यान देने के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विकासखंडवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कुपोषण मुक्त जिले के लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूरक पोषण आहार की नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से गर्भवती महिलाओं,