थाना जरीफनगर क्षेत्र के नगर दहगवाँ में आज गुरुवार को माहेश्वरी नर्सिंग होम पर दाँदरा निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी की डिलीवरी कराने नर्सिंग होम लेकर आये, थाना प्रभारी सुमित कुमार शर्मा द्वारा बताया गया महिला को एक मृत बच्चा पैदा हुआ उसके लगभग 1 घंटे बाद महिला की मौत हो गयी। मौजूद कुछ लोगों ने वहां पर हंगामा किया अस्पताल संचालक ने पुलिस को बुलाया।