मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 19 जून को खरगोन जिले के बैड़िया में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। कलेक्टर भव्या मित्तल ने मंगलवार को मिर्च मंडी बैड़िया पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड और सभा स्थल के कार्यों का जायजा लिया|