खरगोन जिले में मछलियों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर भव्या मित्तल ने मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 की धारा-3(2) के अंतर्गत 16 जून से 15 अगस्त 2025 तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध लगाया है। इसी के तहत मंगलवार को सैगांव के घमास्या तालाब में छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें 25 किलो मछलियां जब्त की गई|