मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें एसडीएम बीएस कलेश, संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी, सभी नगरीय निकायों के सीएमओ, ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे|