खरगोन जिले के मंडलेश्वर पुलिस ने एक 17 वर्ष नाबालिक गांजा तस्कर को निरुद्ध किया है। आरोपी बिना नंबर की अपाचे बाइक से काले बैग में गांजा लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 4 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 26 हजार रुपए बताई जा रही है।