धर्मनगरी हरिद्वार में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियों के आरोपों को लेकर जन अधिकार पार्टी-शक्ति की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने मोर्चा खोल दिया है। सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल के एक स्पा सेंटर पहुंचकर उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
Hardwar, Haridwar | Jun 7, 2026