हज़ारीबाग: पत्नी का कातिल पति ही निकला! हजारीबाग हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा
पति ही निकला पत्नी का कातिल! हजारीबाग के केरेडारी में हुए महिला हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि पति विकास प्रजापति ने अपने पिता और साथियों के साथ मिलकर पत्नी मंजू देवी की हत्या की साजिश रची। घटना को लूटपाट दिखाने के लिए खुद को भी गोली लगवाई। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक अब भी फरार है।