फतेहपुर: मॉडल स्कूल बनाए जाने के फैसले का विरोध तेज़ हुआ
Fatehpur, Gaya | Apr 17, 2026 प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, फतेहपुर को मॉडल स्कूल बनाए जाने के फैसले के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों ने इस निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन सौंपा गया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार ने बताया कि यह प्रखंड का एकमात्र क