आज़मगढ़: रानी की सराय पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त दुर्गेश को निजामाबाद मोड रेलवे क्रॉसिंग से किया गिरफ्तार
वादिनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की तलाश में जुट गई थी अमिताभचंद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तलाश जारी थी कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दुर्गेश यादव पुत्र फौजदार यादव निवासी अंन्धौरी थाना रानी की सराय को निजामाबाद मोड रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं में निरुद्ध करते हुए चालान कर दिया