सूरजपुर: वेतन और ग्रेजुटी भुगतान की मांग को लेकर 108 एंबुलेंस कर्मियों ने कलेक्टर से की न्याय की गुहार
सूरजपुर जिले में संचालित 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने लंबित वेतन एवं ग्रेजुटी भुगतान की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम शिकायत पत्र सौंपा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों तक सेवा देने के बावजूद उन्हें नियमानुसार फरवरी-मार्च 2026 का वेतन तथा ग्रेजुटी की राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है।