बक्सर: शिवपुरी युवक मौत मामला: पूछताछ में नया खुलासा, युवतियों ने स्वजनों पर लगाया हत्या का आरोप
Buxar, Buxar | Jul 6, 2026 नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी में युवक की संदिग्ध मौत के मामले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस हिरासत में ली गई दोनों युवतियों से लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी है और संभावित आरोपितों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। 4 जुलाई को शिवपुरी स्थित गौरैया बाबा के समीप शव बरामद हुआ था।