गुना नगर: साहू समाज ने गुना में मनाई मां कर्मा देवी की जयंती, जिला पंचायत रेस्ट हाउस से निकाला चल समारोह
गुना में साहू समाज द्वारा मां कर्मा देवी की जयंती मनाई गई। शहर के जिला पंचायत रेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग शामिल हुए। मां कर्मा देवी जयंती पर साहू समाज ने शहर में चल समारोह निकाला। विभिन्न मार्गों पर लोगों ने चल समारोह का स्वागत किया। जिला पंचायत रेस्ट हाउस में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।