गुना नगर: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा पुलिस प्रशासन, पुलिस कंट्रोल रूम गुना में एसपी ने सेक्टर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
गुना जिले में लोकसभा निर्वाचन को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारी में जुटा है। एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने पुलिस कंट्रोल रूम गुना में सेक्टर पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। एसपी ने बताया, जिले की चारों विधानसभाओं के सभी पोलिंग बूथ को कुल 110 सेक्टर में बांटा गया है। निगरानी के लिए 110 सेक्टर मोबाइल पार्टियां बनाई गई है। सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं।