धमदाहा: पूर्णिया जिले के बायसी थाना ने 35.85 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, टेम्पू किया ज़ब्त
पूर्णिया के बायसी थाना के द्वारा सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में बीते दिन एक टेम्पु सहित कुल 35.85 लीटर विदेशी शराब को जप्त करते हुए एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त बिरेंद्र कुमार सिंह, उम्र 48 वर्ष,पिता राजनाथ प्रसाद, सा0 सिसवा, वार्ड नं0-07 थाना कसबा,जिला पूर्णिया निवासी को अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया