Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

MORE NEWS

Faridabad, Faridabad | Aug 13, 2026

पुलिस प्रेस नोट 13 अगस्त 2026

*स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर पैनी नजर*

*होटल, गेस्ट हाउस, ओयो, धर्मशाला, मॉल, सिनेमा हॉल, मेट्रो स्टेशन व बस स्टैंड पर विशेष चेकिंग*

*सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र में नाकाबंदी व लगातार निगरानी के निर्देश*

*जिले के 11 स्थानों पर इंटरस्टेट नाकाबंदी, सीसीटीवी व सोशल मीडिया के माध्यम से भी निगरानी*

*14 अगस्त रात 8 बजे से 15 अगस्त कार्यक्रम समाप्ति तक दिल्ली की ओर भारी/मध्यम मालवाहक वाहनों व इंटरस्टेट बसों का प्रवेश प्रतिबंधित*

फरीदाबाद- स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी पुलिस उपायुक्तों एवं थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस द्वारा शहर एवं जिले के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। किरायेदारों एवं घरेलू सहायकों के सत्यापन के साथ-साथ मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, साइबर कैफे, होटल, ढाबे, गेस्ट हाउस, ओयो, धर्मशाला, सराय, पार्किंग स्थल, मॉल, सिनेमा हॉल, बाजार तथा अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा एजेंट व सीआईडी कर्मचारियों की जोनवार टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों द्वारा जोन एवं थाना स्तर पर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।

सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार गश्त करें और संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां आवश्यकतानुसार नाकाबंदी एवं चेकिंग सुनिश्चित करें। पुलिस टीमों द्वारा होटल, गेस्ट हाउस, ओयो, धर्मशाला एवं अन्य ठहरने के स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों की जानकारी की जांच की जा रही है।

इसके अतिरिक्त साइबर कैफे, मॉल, सिनेमा हॉल, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के लिए तकनीकी संसाधनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फरीदाबाद पुलिस की नजर है। किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा पड़ोसी जिलों एवं साथ लगते राज्यों की पुलिस के साथ भी लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों से संबंधित सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान किया जा सके।

*इंटरस्टेट नाकाबंदी*

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फरीदाबाद जिले की सीमाओं पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत 11 स्थानों पर इंटरस्टेट नाकाबंदी की गई है। इन नाकों पर पुलिस द्वारा आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की जा रही है।

इंटरस्टेट नाकाबंदी के प्रमुख स्थान इस प्रकार हैं—

- थाना सराय ख्वाजा: बदरपुर बॉर्डर के नजदीक सराय टोल एवं बदरपुर बॉर्डर बाईपास

- थाना सूरजकुंड: शूटिंग रेंज एवं प्रहलादपुर बॉर्डर

- थाना धौज: मांगर चुंगी नाका

- थाना पल्ला: दुर्गा बिल्डर एवं इस्माइलपुर दिल्ली बॉर्डर

- थाना भूपानी: गांव किडावली, मल्लाह घाट, उत्तर प्रदेश बॉर्डर

- थाना तिगांव: गांव मंझावली, यमुना पुल, उत्तर प्रदेश बॉर्डर

- थाना छायंसा: गांव मोहना, उत्तर प्रदेश बॉर्डर, केजीपी गांव मौजपुर टोल टैक्स

इन स्थानों पर पुलिस द्वारा विशेष रूप से वाहनों की जांच की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

*ट्रैफिक डायवर्जन*

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। 14 अगस्त 2026 को रात्रि 08:00 बजे से 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम समाप्त होने तक दिल्ली की ओर जाने वाले भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों तथा इंटरस्टेट बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यह प्रतिबंध बदरपुर बॉर्डर, पल्ला बॉर्डर, करणी सिंह शूटिंग रेंज बॉर्डर, सूरजकुंड बॉर्डर, मांगर चौकी, सीकरी एनएच-19, सेक्टर-30 कट (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे) सहित दिल्ली से लगते सभी प्रमुख सीमावर्ती मार्गों पर प्रभावी रहेगा।

यातायात जाम एवं अव्यवस्था से बचने के लिए भारी वाहनों को सीमा क्षेत्र से पहले ही निर्धारित वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। आमजन से अपील है कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान यातायात पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों का प्रयोग न करें।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, होटल, ढाबे, धर्मशाला, गेस्ट हाउस अथवा अन्य सार्वजनिक स्थान पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना/चौकी को दें।

यदि कहीं कोई लावारिस वस्तु या संदिग्ध सामान दिखाई देता है तो उसे बिल्कुल न छुएं और न ही उसके आसपास भीड़ एकत्रित करें। ऐसी वस्तु में कोई विस्फोटक पदार्थ हो सकता है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

किसी भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की जानकारी होने अथवा किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में तत्काल डायल-112, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 अथवा नजदीकी थाना/चौकी को सूचना दें।

फरीदाबाद पुलिस स्वतंत्रता दिवस समारोह को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। फरीदाबाद पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।

प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

पुलिस प्रेस नोट 13 अगस्त 2026 *स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर पैनी नजर* *होटल, गेस्ट हाउस, ओयो, धर्मशाला, मॉल, सिनेमा हॉल, मेट्रो स्टेशन व बस स्टैंड पर विशेष चेकिंग* *सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र में नाकाबंदी व लगातार निगरानी के निर्देश* *जिले के 11 स्थानों पर इंटरस्टेट नाकाबंदी, सीसीटीवी व सोशल मीडिया के माध्यम से भी निगरानी* *14 अगस्त रात 8 बजे से 15 अगस्त कार्यक्रम समाप्ति तक दिल्ली की ओर भारी/मध्यम मालवाहक वाहनों व इंटरस्टेट बसों का प्रवेश प्रतिबंधित* फरीदाबाद- स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी पुलिस उपायुक्तों एवं थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस द्वारा शहर एवं जिले के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। किरायेदारों एवं घरेलू सहायकों के सत्यापन के साथ-साथ मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, साइबर कैफे, होटल, ढाबे, गेस्ट हाउस, ओयो, धर्मशाला, सराय, पार्किंग स्थल, मॉल, सिनेमा हॉल, बाजार तथा अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा एजेंट व सीआईडी कर्मचारियों की जोनवार टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों द्वारा जोन एवं थाना स्तर पर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार गश्त करें और संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां आवश्यकतानुसार नाकाबंदी एवं चेकिंग सुनिश्चित करें। पुलिस टीमों द्वारा होटल, गेस्ट हाउस, ओयो, धर्मशाला एवं अन्य ठहरने के स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों की जानकारी की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त साइबर कैफे, मॉल, सिनेमा हॉल, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के लिए तकनीकी संसाधनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फरीदाबाद पुलिस की नजर है। किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा पड़ोसी जिलों एवं साथ लगते राज्यों की पुलिस के साथ भी लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों से संबंधित सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान किया जा सके। *इंटरस्टेट नाकाबंदी* स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फरीदाबाद जिले की सीमाओं पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत 11 स्थानों पर इंटरस्टेट नाकाबंदी की गई है। इन नाकों पर पुलिस द्वारा आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की जा रही है। इंटरस्टेट नाकाबंदी के प्रमुख स्थान इस प्रकार हैं— - थाना सराय ख्वाजा: बदरपुर बॉर्डर के नजदीक सराय टोल एवं बदरपुर बॉर्डर बाईपास - थाना सूरजकुंड: शूटिंग रेंज एवं प्रहलादपुर बॉर्डर - थाना धौज: मांगर चुंगी नाका - थाना पल्ला: दुर्गा बिल्डर एवं इस्माइलपुर दिल्ली बॉर्डर - थाना भूपानी: गांव किडावली, मल्लाह घाट, उत्तर प्रदेश बॉर्डर - थाना तिगांव: गांव मंझावली, यमुना पुल, उत्तर प्रदेश बॉर्डर - थाना छायंसा: गांव मोहना, उत्तर प्रदेश बॉर्डर, केजीपी गांव मौजपुर टोल टैक्स इन स्थानों पर पुलिस द्वारा विशेष रूप से वाहनों की जांच की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। *ट्रैफिक डायवर्जन* स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। 14 अगस्त 2026 को रात्रि 08:00 बजे से 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम समाप्त होने तक दिल्ली की ओर जाने वाले भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों तथा इंटरस्टेट बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध बदरपुर बॉर्डर, पल्ला बॉर्डर, करणी सिंह शूटिंग रेंज बॉर्डर, सूरजकुंड बॉर्डर, मांगर चौकी, सीकरी एनएच-19, सेक्टर-30 कट (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे) सहित दिल्ली से लगते सभी प्रमुख सीमावर्ती मार्गों पर प्रभावी रहेगा। यातायात जाम एवं अव्यवस्था से बचने के लिए भारी वाहनों को सीमा क्षेत्र से पहले ही निर्धारित वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। आमजन से अपील है कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान यातायात पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों का प्रयोग न करें। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, होटल, ढाबे, धर्मशाला, गेस्ट हाउस अथवा अन्य सार्वजनिक स्थान पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना/चौकी को दें। यदि कहीं कोई लावारिस वस्तु या संदिग्ध सामान दिखाई देता है तो उसे बिल्कुल न छुएं और न ही उसके आसपास भीड़ एकत्रित करें। ऐसी वस्तु में कोई विस्फोटक पदार्थ हो सकता है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। किसी भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की जानकारी होने अथवा किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में तत्काल डायल-112, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 अथवा नजदीकी थाना/चौकी को सूचना दें। फरीदाबाद पुलिस स्वतंत्रता दिवस समारोह को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। फरीदाबाद पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Aug 13, 2026

नीमका राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

850 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया संकल्प- नशा नहीं करेंगे और अन्य लोगों को भी करेंगे जागरूक  

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद सह पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में पूरे हरियाणा में नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँच कर जन-जन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने फरीदाबाद से साइकिल यात्रा करते हुए नीमका एवं तिगांव क्षेत्र का भ्रमण किया तथा राजा जैत सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, नीमका में नशा मुक्ति विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। संस्थान के प्राचार्य सह उप महाप्रबंधक श्री संजय शरीफ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 850 से अधिक छात्र-छात्राओं तथा 88 शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। डॉ. वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की समस्या आज वैश्विक चुनौती बन चुकी है और इसका प्रभावी समाधान केवल जन-जागरूकता, पारिवारिक सहयोग तथा सामाजिक सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस अधिनियम) के अंतर्गत अफीम, चरस, हेरोइन, स्मैक, चिट्टा, प्रतिबंधित नशीली गोलियां तथा नशीले इंजेक्शन जैसे मादक पदार्थों का सेवन, क्रय-विक्रय, भंडारण एवं तस्करी दंडनीय अपराध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चेतावनी अंकित वैधानिक नशे, जैसे तंबाकू एवं धूम्रपान संबंधी उत्पाद, भी मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, "यदि नशा अच्छा होता, तो माँ स्वयं कहती—खा ले मेरे बच्चा।" उन्होंने युवाओं से जीवन में शिक्षा, खेल, योग, व्यायाम तथा सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया। डॉ. वर्मा ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री अथवा तस्करी की जानकारी हो, तो उसकी गुप्त सूचना निर्भय होकर हेल्पलाइन 1933 अथवा 9050891508 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात डॉ. अशोक कुमार वर्मा पुनः साइकिल से फरीदाबाद लौटे। इस जन-जागरूकता यात्रा के दौरान उन्होंने लगभग 24 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन तथा नशामुक्ति का संयुक्त संदेश भी जनसामान्य तक पहुँचाया।

नीमका राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 850 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया संकल्प- नशा नहीं करेंगे और अन्य लोगों को भी करेंगे जागरूक फरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद सह पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में पूरे हरियाणा में नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँच कर जन-जन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने फरीदाबाद से साइकिल यात्रा करते हुए नीमका एवं तिगांव क्षेत्र का भ्रमण किया तथा राजा जैत सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, नीमका में नशा मुक्ति विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। संस्थान के प्राचार्य सह उप महाप्रबंधक श्री संजय शरीफ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 850 से अधिक छात्र-छात्राओं तथा 88 शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। डॉ. वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की समस्या आज वैश्विक चुनौती बन चुकी है और इसका प्रभावी समाधान केवल जन-जागरूकता, पारिवारिक सहयोग तथा सामाजिक सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस अधिनियम) के अंतर्गत अफीम, चरस, हेरोइन, स्मैक, चिट्टा, प्रतिबंधित नशीली गोलियां तथा नशीले इंजेक्शन जैसे मादक पदार्थों का सेवन, क्रय-विक्रय, भंडारण एवं तस्करी दंडनीय अपराध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चेतावनी अंकित वैधानिक नशे, जैसे तंबाकू एवं धूम्रपान संबंधी उत्पाद, भी मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, "यदि नशा अच्छा होता, तो माँ स्वयं कहती—खा ले मेरे बच्चा।" उन्होंने युवाओं से जीवन में शिक्षा, खेल, योग, व्यायाम तथा सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया। डॉ. वर्मा ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री अथवा तस्करी की जानकारी हो, तो उसकी गुप्त सूचना निर्भय होकर हेल्पलाइन 1933 अथवा 9050891508 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात डॉ. अशोक कुमार वर्मा पुनः साइकिल से फरीदाबाद लौटे। इस जन-जागरूकता यात्रा के दौरान उन्होंने लगभग 24 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन तथा नशामुक्ति का संयुक्त संदेश भी जनसामान्य तक पहुँचाया।

Faridabad, Faridabad | Aug 13, 2026

F.E.A.W.A. के प्रयासों से सेक्टर-12 HSVP सिंगल विंडो के सामने प्रतीक्षालय का जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण

Aonenews अरविन्द बक्शी 
फरीदाबाद, 13 अगस्त 2026: फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (F.E.A.W.A.) के प्रयासों से सेक्टर-12 स्थित HSVP सिंगल विंडो के सामने प्रतीक्षालय भवन का जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण कार्य पूरा हो गया है। अब यह प्रतीक्षालय आम नागरिकों एवं सिंगल विंडो पर आने वाले लोगों के लिए आधुनिक एवं सुविधाजनक रूप में उपलब्ध होगा।

F.E.A.W.A. द्वारा इस संबंध में तत्कालीन प्रशासक श्री साहिल गुप्ता जी से प्रतीक्षालय के जीर्णोद्धार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया गया था। उनकी अनुमति एवं स्वीकृति के पश्चात HSVP इंजीनियरिंग सेल के अधीक्षक अभियंता श्री संदीप दहिया जी के मार्गदर्शन एवं विशेष प्रयासों से प्रतीक्षालय में बेहतर बैठने की व्यवस्था, एयर कंडीशनर तथा RO युक्त वाटर कूलर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।

इस जनहितकारी सुविधा का 13 अगस्त 2026 को विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रशासक नीरज जी, संपदा अधिकारी- 1 नवीन कुमार जी, संपदा अधिकारी- 2 विकास ढांडा जी, अधीक्षक अभियंता संदीप दहिया जी सहित HSVP के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

F.E.A.W.A. ने HSVP प्रशासन एवं इंजीनियरिंग सेल के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा सिंगल विंडो पर आने वाले आम नागरिकों, संपत्ति मालिकों, आवेदकों तथा अन्य लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर एवं RO युक्त वाटर कूलर की सुविधा से लोगों को राहत मिलेगी।

इस अवसर पर F.E.A.W.A. के कार्यवाहक महासचिव गुरमीत सिंह देओल ने कहा कि एसोसिएशन हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है। भविष्य में भी नागरिकों एवं संस्था से जुड़े लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि F.E.A.W.A. प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग करते हुए जनहित में कार्य करती रहेगी।

स० गुरमीत सिंह देओल
कार्यवाहक महासचिव
फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (F.E.A.W.A.)
#faridabadcity 
#propertyfaridabad

F.E.A.W.A. के प्रयासों से सेक्टर-12 HSVP सिंगल विंडो के सामने प्रतीक्षालय का जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण Aonenews अरविन्द बक्शी फरीदाबाद, 13 अगस्त 2026: फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (F.E.A.W.A.) के प्रयासों से सेक्टर-12 स्थित HSVP सिंगल विंडो के सामने प्रतीक्षालय भवन का जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण कार्य पूरा हो गया है। अब यह प्रतीक्षालय आम नागरिकों एवं सिंगल विंडो पर आने वाले लोगों के लिए आधुनिक एवं सुविधाजनक रूप में उपलब्ध होगा। F.E.A.W.A. द्वारा इस संबंध में तत्कालीन प्रशासक श्री साहिल गुप्ता जी से प्रतीक्षालय के जीर्णोद्धार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया गया था। उनकी अनुमति एवं स्वीकृति के पश्चात HSVP इंजीनियरिंग सेल के अधीक्षक अभियंता श्री संदीप दहिया जी के मार्गदर्शन एवं विशेष प्रयासों से प्रतीक्षालय में बेहतर बैठने की व्यवस्था, एयर कंडीशनर तथा RO युक्त वाटर कूलर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इस जनहितकारी सुविधा का 13 अगस्त 2026 को विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रशासक नीरज जी, संपदा अधिकारी- 1 नवीन कुमार जी, संपदा अधिकारी- 2 विकास ढांडा जी, अधीक्षक अभियंता संदीप दहिया जी सहित HSVP के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। F.E.A.W.A. ने HSVP प्रशासन एवं इंजीनियरिंग सेल के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा सिंगल विंडो पर आने वाले आम नागरिकों, संपत्ति मालिकों, आवेदकों तथा अन्य लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर एवं RO युक्त वाटर कूलर की सुविधा से लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर F.E.A.W.A. के कार्यवाहक महासचिव गुरमीत सिंह देओल ने कहा कि एसोसिएशन हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है। भविष्य में भी नागरिकों एवं संस्था से जुड़े लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि F.E.A.W.A. प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग करते हुए जनहित में कार्य करती रहेगी। स० गुरमीत सिंह देओल कार्यवाहक महासचिव फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (F.E.A.W.A.) #faridabadcity #propertyfaridabad

Faridabad, Faridabad | Aug 13, 2026