बक्सर: जनसंख्या स्थिरीकरण के उद्देश्य से आशा कार्यकर्ता नव दंपत्तियों को घर जाकर देंगी नई पहल किट : सुरेश चंद्र सिंहा CS बक्सर
Buxar, Buxar | Jun 11, 2024 जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण के उद्देश्य के लिए स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है। ताकि, परिवार नियोजन के संबंध में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें नियोजन के साधनों के इस्तेमाल के प्रति प्रेरित किया जा सके। इस क्रम में जिले के नव दम्पतियों के बीच नई पहल किट का वितरण शुरू किया जा रहा है।