बक्सर: महदह के समीप खनन पदाधिकारी पर जानलेवा हमला, बालू माफियाओं पर आरोप
Buxar, Buxar | Jun 11, 2024 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव के पास छापेमारी करने गए खनन पदाधिकारी पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना मंगलवार अहले सुबह की है. हमले में खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन्हें तुरंत इलाज के लिए बक्सर के सदर अस्पताल लाया गया जहां गंभीर अवस्था में उनका इलाज कराया जा रहा है.