बक्सर: लोकसभा चुनाव में हार के बाद कारणों की समीक्षा के लिए एकजुट में बहुजन समाज पार्टी के लोग
Buxar, Buxar | Jun 10, 2024 लोकसभा चुनाव में हुई हार के बाद बसपा प्रत्याशी अनिल कुमार ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर हार की समीक्षा की एवं कारणों पर चर्चा की. बाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अनिल कुमार ने यह कहा कि बक्सर में इस बार परिणाम जातीय और धार्मिक उन्माद फैलाने वाले लोगों के पक्ष में आया है जबकि बसपा संविधान को मानने वालों की पार्टी है.