कुम्भराज: कुंभराज: मुनाफे का लालच देकर ₹74 लाख की धोखाधड़ी, राजस्थान के उदयपुर से एक आरोपी गिरफ्तार
Kumbhraj, Guna | Apr 7, 2026 कुंभराज थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का आरोपी पकड़ा है। 7 अप्रैल को एसपी के निर्देशन में थाना प्रभारी ने बताया, 27 जुलाई 2025 को फरियादी यश श्रीमाल निवासी कुंभराज ने शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर 74 लाख रुपए की धोखाधड़ी की रिपोर्ट की। पुलिस ने तकनीकी जांच की, 7 अप्रैल को आरोपी सुनील चौधरानी निवासी जिला उदयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है, पूछताछ जारी है।