लातेहार: बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया माल्यार्पण
लातेहार: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा (एससी) द्वारा लातेहार शहर स्थित विवेकानंद पार्क में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक किशुन दास के निर्देश पर तथा जिला अध्यक्ष बंसी यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्ष