रॉबर्ट्सगंज: अपर सत्र न्यायाधीश ने दुष्कर्म के दोषी ओझा और उसके साथी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी की अदालत ने सोमवार दोपहर 3 बजे करीब 9 साल पुराने दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्ल्यू की अदालत ने दोषी ओझा जगदेव शर्मा उर्फ जयदेव शर्मा और उसके सहयोगी लालू शर्मा उर्फ जनार्दन शर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है,अदालत ने दोनों दोषियों पर एक-एक लाख 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।