कोल: आजमाबाद माछुआ में चोरों को पकड़ने गए दारोगा से ग्रामीणों ने की अभद्रता व खींचतान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Koil, Aligarh | Mar 10, 2024 थाना हरदुआगंज के गांव आजमाबाद माछुआ में चोरों को पकड़ने गए दारोगा के साथ ग्रामीणों द्वारा अभद्रता व खींचतान करने का मामला सामने आया है। चोरों को पकड़ने गए दारोगा के साथ ग्रामीणों ने जमकर अभद्रता व खींचतान की है। इस दौरान ग्रामीण दारोगा से खींचतान करने के साथ उनकी जैकेट उतार कर नेमप्लेट के साथ भी छेड़छाड़ करते हुए नजर आए हैं।