गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 4 गंगाधर की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक गंगाधर निवास पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मंडल प्रभारी के मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।