तुलसीपुर: पचपेड़वा थाना पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना पचपेड़वा पुलिस द्वारा रविवार सुबह 10 बजे बताया गया कि पुलिस टीम द्वारा शनिवार रात 8 बजे 20 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त ओमप्रकाश गुप्ता निवासी हरैया चन्दरासी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।