बेगूसराय: SP के आदेश पर थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान, कई निर्देश जारी
बेगूसराय एसपी मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख चौक-चैराहे, बाजार, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा पर गहन वाहन जहां अभियान चलाया गया.