मोतिहारी: जिले के ताजपुर सरैया में जीविका समूह की महिलाओं के साथ विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में आज तेतरिया प्रखंड के ताजपुर सरैया में जीविका समूह की महिलाओं के साथ एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना और उनके अधिकारों के प्रति सजग करना था।