कायमगंज: गांव सुल्तानपुर पनपालपुर गौशाला वीडियो विवाद पर भाकियू ने तहसील का घेराव कर किया प्रदर्शन, SDM के खिलाफ की नारेबाजी
कायमगंज के गांव सुल्तानपुर पनपालपुर की गौशाला से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।मामले पर नोडल अधिकारी ने भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष समेत 7 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कम्पिल में मुकदमा दर्ज कराया था। नोडल अधिकारी का आरोप है।कि गौशाला का भ्रामक वीडियो प्रसारित कर पैसे की मांग की गई थी। मुकदमा दर्ज होने पर किसान यूनियन में आक्रोश फैल गया।