वारासिवनी: 75%+ अंक लाने वाले 1500 होनहारों का होगा भव्य सम्मान, विधायक देंगे गुरुमंत्र, जनसंपर्क कार्यालय में होगा आयोजन
वारासिवनी–खैरलांजी क्षेत्र के कक्षा 10वीं और 12वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले करीब 1500 मेधावी विद्यार्थियों का कल सम्मान होगा। विधायक विवेक पटेल के जनसंपर्क कार्यालय में सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित है। यहां छात्रों को सम्मानित करने के साथ उन्हें आगे बढ़ने और लक्ष्य हासिल करने के लिए गुरुमंत्र भी दिए जाएंगे, जिससे उनका उत्साह बढ़ेगा।