बूरमू: बुढ़मू के आरा ईंट भट्ठे पर अपराधियों ने की हवाई फायरिंग, मजदूरों को काम बंद रखने की दी धमकी
Burmu, Ranchi | Apr 22, 2026 बुढ़मू थानाक्षेत्र के आरा गांव में सोमवार रात अपराधियों ने एक ईंट भट्ठे पर फायरिंग कर दी। दो बदमाश पैदल भट्ठे पर पहुंचे और मजदूरों को मंगलवार से भट्ठा बंद रखने की चेतावनी दी। चेतावनी के साथ ही उन्होंने हवाई फायरिंग कर भयभीत कर दिया। भट्ठा संचालक ने बताया कि वे रांची में थे। घटना की पुष्टि हुई, लेकिन उन्हें किसी संगठन या गिरोह से कोई फोन या सूचना नहीं मिली। था