रीठी: आयुष्मान आरोग्य केंद्र बकलहटा में असामाजिक तत्वों का उत्पात, बिजली कनेक्शन तोड़ा, केंद्र की सप्लाई बंद
Rithi, Katni | May 29, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र बकलहटा में इन दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार उत्पात मचाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, केंद्र में कभी खिड़कियों में तोड़फोड़ की जा रही है तो कभी परिसर में शराब की बोतलें फेंककर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में आज केंद्र में लगे बिजली कनेक्शन को भी तोड़ दिया गया,