हमीरपुर: सायर गांव में प्रधान की शिकायत करने पर नाराज प्रधान के गुर्गों ने शिकायतकर्ता ग्रामीण को पीटकर किया लहूलोहान
हमीरपुर जिले के बिवार थाना के गांव सायर में ग्राम प्रधान की शिकायत करने पर प्रधान के गुर्गो ने शिकायत कर्ता को रास्ते में रोक कर लाठी डंडों से बेरहमी से पीट कर किया लहूलोहान।पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की है।घायल को डॉक्टरी परीक्षण कराने भेजा गया है।यह जानकारी शनिवार को दो बजे मिली।