प्रतापगढ़: सिद्धपुरा में सात दिवसीय भागवत कथा सम्पन्न, महाआरती व महाप्रसादी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
प्रतापगढ़। सिद्धपुरा गांव स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में पिछले सात दिनों से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने पहुंचकर धर्मलाभ लिया। ग्रामीण गोविंदराम पाटीदार ने बताया कि कथा का वाचन पंडित विनोद शास्त्री द्वारा किया गया। कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भ