महोबा: महोबा में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीएम और एसपी ने दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Jun 17, 2026 महोबा में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ग़ज़ल भारद्वाज व एसपी शशांक सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। ताजियेदारों से समन्वय, वालंटियरों को पहचान-पत्र जारी करने और जुलूस मार्गों पर सुरक्षा के निर्देश दिए गए। सभी से भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में प्रबुद्धजन व अधिकारीगण मौजूद रहे।