बिछिया: अंजनिया के सिविल लाइन वार्ड में गंदगी का अंबार, नालियों की सफाई और समस्या समाधान की मांग..!
अंजनिया के सिविल लाइन वार्ड में शा.स्कूल के किनारे बनी नालियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण वहां कचरा और गंदा पानी जमा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। 12 जून शुक्रवार को दोपहर 2 बजे वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराई जाए व झाड़ियों को हटाया जाए l