गुमला: हादसे में घायल युवक की मदद के बहाने लूट: मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए ₹77 हजार
Gumla, Gumla | Apr 14, 2026 सदर थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सड़क हादसे में घायल युवक की मदद के नाम पर पहुंचे लोगों ने उसकी जेब से मोबाइल चोरी कर लिया और उसी मोबाइल के जरिए उसके बैंक खाते से ₹77 हजार उड़ा दिए। पीड़ित युवक वीरेंद्र असुर जो आदिम जनजाति समुदाय से आता हैं केओ कॉलेज के समीप एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था।