नानपारा: दर्जिन पुरवा गांव के पास सरयू नहर में एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या का किया प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
नानपारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत दर्जन पुरवा गांव निवासी मोहसिन ने पास के सरयू नहर में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। इस दौरान रोड से जा रहे ई रिक्शा चालक ने मोहसिन को नहर में कूदते हुए देख लिया। इस दौरान ई रिक्शा चालक व यात्रियों की मदद से लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नहर में कूद कर व्यक्ति की जान बचा ली।