कटनी नगर: भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली 13 फरवरी से कटनी सहित 15 जिले के युवा होंगे शामिल,झिंझरी पुलिस ग्राउंड में आयोजन
भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 13 फरवरी से किया जाएगा जिसके लिए पुलिस लाइन झिंझरी में तैयारियां अंतिम चरण पर है। आज रविवार शाम 5 बजे ग्राउंड में तैयारियां की जा रही थी। इस अग्निवीर भर्ती रैली में जिले के साथ 15 अन्य जिलों के युवा शामिल होंगे। कलेक्टर आशीष तिवारी ने भर्ती रैली के पुख्ता इंतजाम करने निर्देश दिए है।